फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जदयू नेता के बेटे समेत दो का अपहरण, मुठभेड़ के बाद दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। परी चौक के पास से रविवार रात बिहार के बांका जिले के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे दिलबर खान और दोस्त परवेज अंसारी का अपहरण कर लिया गया। बदमाशों ने जदयू नेता को फोन कर पांच लाख की फिरौती मांगी। वारदात के 20 घंटे बाद पुलिस ने फिरौती देने के बहाने बदमाशों को बुलाया। मौके पर हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों मेरठ निवासी अयूब और बुलंदशहर निवासी पहासू को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में गोली लगने से अयूब घायल हो गया। मौके से तीन अन्य बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने दोनों युवकों को मुक्त करा फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बिहार के बांका जिला निवासी दिलबर किराना कारोबार शुरू करने के सिलसिले में दोस्त शाहिद और परवेज के साथ एनसीआर आया था। रविवार रात को दिलबर, परवेज और शाहिद दिल्ली से ग्रेटर नोएडा के परी चौक पहुंचे। जहां आर्टिगा कार सवार बदमाशों ने दिलबर और परवेज को अगवा कर लिया। जबकि शाहिद किसी तरह बच गया। उसी ने पुलिस और परिजन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुट गई। इसी बीच बदमाश अयूब ने दिलबर के पिता को कॉल कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस टीम ने बदमाशों की लोकेशन आदि पता करने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी और दोनों दोस्तों की सकुशल बरामदगी के लिए जाल बिछाया।
बदमशों ने चाकू से किया हमला, जान से मारने की दी धमकी
बदमाश दोनों दोस्तों को हल्दोनी में एक राशिद के मकान पर ले गए। आरोपी पीड़ितों को डूब क्षेत्र में बनी एक झोंपड़ी में ले गए। यहां आरोपियों ने रात भर दोनों पीड़ितों को रखा। आरोपियों ने दिलबर के गले पर भी चाकू से हमला किया और पिता को कॉल कर 24 घंटे में रुपये नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। दिलबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात में राशिद की अर्टिगा इस्तेमाल की गई थी।
विज्ञापन

डमी नोटों की गड्डियां बनाकर फंसाया जाल में
डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि दिलबर के पिता ने बदमाशों को बताया कि वह बिहार में हैं। लेकिन उसने ग्रेटर नोएडा एक परिचित को रुपये लेकर भेजा है। बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने एक पुलिसकर्मी को दिलबर का परिचित बनाकर सादे कपड़ों में डमी नोटों की गड्डियां तैयार कर बदमाशों को बुलाया। यहां एक बदमाश को नोटों का थैला पकड़ाते समय पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इसी दौरान मुठभेड़ हुई।
दोस्त के साढ़ूू ने रची अपहरण की साजिश
बिहार से तीनों दोस्त ट्रेन से बुलंदशहर आए थे। बुलंदशहर कालेआम के पास एक होटल पर रुके थे और वहां गांव बरौली निवासी परवेज का साढ़ूू पीरू खान रहता है। पीरू खान ने ही तीनों दोस्तों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा घूमने की सलाह दी थी। उसके कहने पर ही तीनों परी चौक पर पहुंचे। पीरू खान ने अपने साथियों को जानकारी देकर अपहरण की योजना तैयार कर अंजाम दी।
दिलबर ने लड़ा था जिला पंचायत सदस्य का चुनाव
दिलबर बिहार के धोरैया मध्य क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुका है। उसके पिता का मछली पालन का बड़ा कारोबार है। वह दिलबर के लिए किराना का बड़ा कारोबार शुरू करना चाहते थे। इसके चलते उन्होंने उसे दिल्ली के बाजार में किराना के सामान के रेट पता करने भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें