फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोशल मीडिया पर महिलाओं से दोस्ती कर ब्लैकमेलिंग, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी रेलवे में है अटेंडेंट, कई महिलाओं से कर चुका है वसूली
विज्ञापन

एक महिला से 1.25 लाख लेकर पति को भी भेजी अश्लील वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं से दोस्ती कर ब्लैकमेल करने वाले युवक को मध्य जिले की साइबर थाना पुलिस ने दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान इंदौर निवासी सन्नी चौहान उर्फ राघव चौहान (25) के रूप में हुई है। आरोपी महिलाओं से नजदीकियां बढ़ाकर अश्लील वीडियो बना लेता था। बाद में उसे वायरल करने की धमकी वसूली करता था। आरोपी ने एक महिला से 1.25 लाख रुपये की वसूली कर ली थी। इसके बाद भी वह 70 हजार रुपये और मांग रहा था। आरोपी रेलवे में अनुबंध पर नौकरी करता है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व तीन सिम कार्ड भी आरोपी के पास से बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

मध्य जिला की पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि 12 जनवरी को टीम को साइबर क्राइम ऑनलाइन पोर्टल से महिला की शिकायत मिली थी। महिला ने बताया कि वह पति के साथ रहती है। जुलाई 2022 में उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिये राघव से हुई थी। आरोपी व्हाट्सएप पर लगातार पीड़िता के संपर्क में था। उसने पीड़िता का विश्वास जीतकर अश्लील वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर 1.25 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद भी वह और रुपयों मांग रहा था। पीड़िता ने रुपये देने से मना किया तो आरोपी ने वीडियो महिला के पति को भेज दिया। इसके बाद वह दंपती से रुपये मांगने लगा। महिला की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर खेमेंद्र पाल सिंह ने टीम का गठन किया। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी की लाेकेशन का पता किया गया। इस दौरान 26 जनवरी को पता चला कि आरोपी करोल बाग में मौजूद है। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व तीन सिमकार्ड भी बरामद किए गए। आरोपी ने बताया कि वह परिवार के साथ इंदौर में रहता है और आर्मी वार कॉलेज में अर्दली के रूप में काम कर चुका है। फिलहाल, वह रेलवे में ठेके पर अटेंडेंट का काम करता है। दो साल पहले पत्नी किसी बात पर उसे छोड़कर जा चुकी है। वह काफी समय से महिलाओं से दोस्ती कर वसूली कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें