फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगोला के दो नागरिक डिपोर्ट कर स्वेदश भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंगोला के दो नागरिक डिपोर्ट कर स्वदेश भेजे
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। दस जुलाई को ऑपरेशन-10 के अंतर्गत पकड़े गए 60 विदेशी और अफ्रीकियों में से 30 को शांति भंग करने के आरोप में लुकसर स्थित जिला कारागार भेजा गया था। इनमें से अंगोला के दो नागरिकों को जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद डिपोर्ट कर उनके देश भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, लुकसर जेल से दूतावास के अधिकारी दोनों को उनके देश भेजने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट लेकर गए। शुक्रवार को तंजानिया के दस से अधिक नागरिकों को डिपोर्ट किए जाने की संभावना है। उनसे संबंधित कई औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
ऑपरेशन क्लीन-10 के अंतर्गत दस जुलाई को पुलिस व एलआईयू ने तीन सोसायटी व एक सेक्टर से 60 विदेशी नागरिकों को बिना वीजा पासपोर्ट के पकड़ा था। आरोपियों के कब्जे से नशीले पदार्थ, 114 सिम, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, सामान्य से छोटे मोबाइल, लैपटॉप आदि बरामद किए थे। 20 आरोपी पुलिस कस्टडी से मारपीट कर फरार हो गए थे। इनमें से तीन को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया था। तीन अफ्रीकियों को पुलिस ने शांति भंग के आरोप में जिला कारागार भेजा था। इनमें से दो अंगोला के नागरिकों को डिपोर्ट करने की औपचारिकता पूरी करने के बाद उनके दूतावास के अधिकारियों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। वह उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट लेकर गए।
विज्ञापन

दो विदेशियों को दस्तावेज मिलने पर छोड़ा
अंगोला के ही दो नागरिकों ने अपने वीजा और पासपोर्ट दिखा दिए। इसके बाद दोनों को जमानत देकर छोड़ दिया गया। वहीं, पुलिस कस्टडी से फरार हुए अन्य 17 विदेशियों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

अंगोला के दो नागरिकों को डिपोर्ट कर दूतावास के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया है। दो विदेशियों को दस्तावेज मिलने पर छोड़ दिया गया है। तंजानिया के दस से अधिक नागरिकों को डिपोर्ट करने की कार्रवाई लगभग पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को उन्हें भी डिपोर्ट किया जा सकता है।
- रणविजय सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें