फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले गिरोह के दो जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपियों ने की थी करीब 4 करोड़ की ठगी, एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज है 6 शिकायत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने देश भर में डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले गिरोह के दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान अमेठी निवासी रिषभ तिवारी (21) और कुंवर शुक्ला (20) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जालसाजों ने 4 करोड़ रुपये से अधिक की अलग अलग ठगी की है। दोनों के खिलाफ नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर 6 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र से पकड़ा है। पुलिस आरोपियों के साथियों की तलाश कर रही है।

डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि साइबर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में बताय गया कि 3 मार्च 2026 को उसके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ट्राई का अधिकारी बताया। कॉल करने वाले ने बताया कि उसके मोबाइल नंबर से अश्लील वीडियो भेजे गए हैं और इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच और सीबीआई कर रही है। इसके बाद उसे डिजिटल अरेस्ट कर लाखों की ठगी की थी। इस मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने सेक्टर-63 क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बड़े गिरोह से जुड़ है दोनों
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी साइबर ठगी के बड़े गिरोह से जुड़े हुए। आरोपी सीधे कॉल करके ठगी नहीं करते थे, बल्कि अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को इस्तेमाल करने के लिए देते थे। ठगी से आने वाला पैसा इन्हीं खातों में जमा कराया जाता था। आरोपियों के बैंक खातों में अब तक करीब 11 लाख रुपये आए थे। आरोपियों ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, बिहार से लेकर जम्मू कश्मीर तक ठगी की थी।
विज्ञापन

पुलिस बनकर कॉल करने वालों से डरें नहीं, शिकायत करें
डीसीपी साइबर ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति फोन पर खुद को पुलिस या किसी अन्य एजेंसी का अधिकारी बताकर डराता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस से तुरंत शिकायत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें