फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीच रास्ते में खड़ी कार हटाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बीच रास्ते में खड़ी कार हटाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन

बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के नवादा गांव का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में बीच रास्ते खड़ी कार हटाने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गाली-गलौज और मारपीट के आरोप लगाए हैं।
गांव नवादा निवासी सुमित का आरोप है कि 11 मार्च की शाम वह पिता और बड़े भाई के साथ गांव के रास्ते से कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पास सड़क किनारे फॉर्च्यूनर कार रास्ते में खड़ी होने के कारण निकलने में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कार को साइड में करने के लिए कहा लेकिन इस बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट कर दी। किसी तरह वह मौके से निकलकर अपने घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

वहीं घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें सड़क पर दो कारें खड़ी हैं। लोगों के बीच कहासुनी हो रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस किसी तरह से बीचबचाव करती हुई दिख रही है। एक अन्य वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग घर से लाठी डंडा लेकर निकलते हैं। पुलिस ने महिला और बच्चों से अभद्रता की बात से इन्कार किया है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि गाड़ी खड़ी करने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। जिसमें पुलिस ने घायलों को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

25 के खिलाफ मामला दर्ज, 11 आरोपी गिरफ्तार
गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर दोनों पक्षों से 13 नामजद व 12 अज्ञात समेत 25 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने नवादा गांव निवासी 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान दीपक, गौरव, टीटू, नितिन, अरविंद, प्रिंस, सुमित, देवीराम, जगत, हरि व सचिन के रूप में हुई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें