एटा। जिले में हार्ट अटैक से दो वृद्ध की माैत हो गई। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मेडिकल कॉलेज की टीबीसीडी (टीबी और चेस्ट विभाग) में करीब 200 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे। इसमें 50 से अधिक मरीज सांस से पीड़ित थे। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें उपचार दिया।
बृहस्पतिवार को रनवीर सिंह (52) निवासी बारथरी को परिजन मेडिकल काॅलेज लेकर गए। बेटे सनी ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। रास्ते में उन्हें हार्ट अटैक आ गया। इमरजेंसी में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। नखतपुर निवासी कल्याण सिंह (59) को परिजन इमरजेंसी लेकर आए। बेटे दिनेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उनके सीने में दर्द हुआ। उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।