फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नशे में धुत दो सगे भाई रेलवे ट्रैक पर लेटे

Mon, 20 Oct 2025 01:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले के दो सगे भाई नशे में धुत्त होकर रेलवे जंक्शन पर रेलवे ट्रैक पर लेट गए। यात्रियों ने जीआरपी रायवाला को फोन किया लेकिन एक घंटे बाद भी जीआरपी से कोई नहीं पहुंचा। तब यात्रियों ने उन्हें ट्रैक से हटाया। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे दो युवक नशे में धुत्त होकर रेलवे ट्रैक पर लेट गए। उस समय हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर जा रही पुरी एक्सप्रेस प्लेटफार्म एक पर आने वाली थी। प्लेटफार्म पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्रियों ने युवकों को ट्रैक पर पड़ा देखा और इसकी सूचना जीआरपी को दी। एक घंटा बीतने के बाद भी जीआरपी चौकी प्रभारी व सिपाही मौके पर नहीं पहुंचे। यात्रियों ने बताया कि दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों सगे भाई हैं और डोईवाला से काम करके घर जा रहे हैं। उन्होंने अपना पता गांव अलीपुर जिला हरदोई यूपी बताया। जीआरपी चौकी प्रभारी सतीश घिल्डियाल ने बताया कि सिपाहियों को मौके पर पहुंचने के लिए कहा गया था। सिपाही मौके पर क्यों नहीं पहुंचे जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें