सरकारी अस्पताल में धूल फांक रही हेल्थ एटीएम मशीन। स्रोत संवाद।
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में लाखों रुपये की लागत से लगाई गई हेल्थ एटीएम का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में लगी दोनों हेल्थ एटीएम अस्पताल के एक कमरे में धूल फांक रही है।वर्ष 2022-23 में सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो हेल्थ एटीएम मशीन लगाए गए थे। इन दोनों मशीनों की लागत करीब चार से पांच लाख रुपये हैं। मशीन लगने से मरीज इसमें डिजिटल तरीके से रक्तचाप (एनआईबीपी), नब्ज दर, रक्त ऑक्सीजन स्तर, वजन और ऊंचाई, बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स), शरीर में वसा का प्रतिशत समेत विभिन्न प्रकार की जांच करते थे। अस्पताल के जिस कक्ष में इन मशीनों का लगाया गया था, अब वह टीकाकरण केंद्र बन गया है। अस्पताल में अब इन मशीनों को संचालित करने के लिए विभाग के पास उचित स्थान नहीं होने के कारण ये मशीनें अस्पताल के एक कोने में धूल फांक रही हैं।