फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो में फॉर्च्यूनर चोरी का खुलासा: बिसरखा पुलिस ने दो डिलीवरी बॉय दबोचे, सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

Thu, 05 Feb 2026 08:12 AM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा

सार

बिसरखा पुलिस ने सोसाइटी के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों डिलीवरी बॉय हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़े गए।
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के बिसरखा पुलिस ने सोसाइटी के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी डिलीवरी बॉय का काम करते हैं। आरोपियों की पहचान गौरव शुक्ला उर्फ कृष्णा शुक्ला निवासी प्रतापगढ़ और चंदन पांडेय उर्फ गोलू निवासी भदोही के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दोनों इस समय नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के चौड़ा गांव में रहते थे। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए थे, जिसके आधार पर उनकी पहचान की गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की कार भी बरामद कर ली है।

एडीसीपी सेंट्रल जोन संतोष कुमार ने बताया कि गोविंद यादव अपने परिवार के साथ गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी में रहते है। दो फरवरी की रात उनकी फॉर्च्यूनर कार चोरी हो गई थी। उन्होंने अपनी कार एनएक्स वन सोसाइटी के पास खड़ी की थी। देर रात कार को चोरी कर लिया गया था। उन्होंने बिसरख कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें