थाना सेक्टर-58 पुलिस को क्षेत्र के निजी इंस्टीट्यूट के पास पर गाड़ी नंबर यूपी 14 एमटी 8207 में दो लोगों के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की तो प्रथम दृष्टया कार में दम घुटने के कारण दो लोगों की मृत्यु होना पाया गया है। मृतकों के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
एक की पहचान सचिन (27 वर्ष) पुत्र रामगोपाल शर्मा निवासी प्रेम विहार खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद, दूसरे की पहचान लक्ष्मी शंकर (50 वर्ष) पुत्र तुकी राम निवासी खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद के रूप में हुई है। दोनों व्यक्ति आपस में पड़ोसी हैं। मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है।
पुलिस अधिकारीगण व फोरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। मृतकों के परिजन मौके पर मौजूद हैं, मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।