ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में आईओटी के साथ सक्षम प्रेडिक्टिव मशीन लर्निंग विषय पर बृहस्पतिवार से दो दिवसीय ऑफलाइन सेमिनार शुरू हो गया। सेमिनार का उद्देश्य तकनीकी दक्षता, नवाचार और अकादमिक-उद्योग सहयोग को बढ़ावा देना है। मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वीमेन के प्रोफेसर व डीन डॉ. अरुण शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आईटीएस एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक सुरिंदर सूद, आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग, डीन स्टूडेंट वेलफेयर के डॉ. संजय यादव, सेमिनार समन्वयक डॉ. विष्णु शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम तकनीकी दक्षता, नवाचार और अकादमिक-उद्योग सहयोग को बढ़ावा देने में काफी कारगर साबित होगा।