दनकौर (संवाद)। कनरसा गांव निवासी पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला में चार लोगों पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अनीता ने शिकायत की थी कि उनके देवर सुनील उनसे रंजिश रखते हैं। उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मंगलवार को ताराचंद पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गए। ससुर से भी मारपीट की। पति आईसीयू में भर्ती हैं। पुलिस ने आरोपी सुनील और उसकी पत्नी उषा, उत्तम और हरिशा समेत 4 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।