ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क तीन स्थित दिल्ली वर्ल्ड स्कूल में बृहस्पतिवार से दो दिवसीय इंटर-स्कूल एनुअल मेगा फेस्ट (फिएस्टा) 2025 का आगाज हो गया। इसमें 15 स्कूलों के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. हीमा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नृत्य, फैंसी ड्रेस, एक्सटेम्पोर, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, नुक्कड़ नाटक, पीपीटी प्रेजेंटेशन, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में लोटस वैली स्कूल, ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल, ग्रेटर वैली स्कूल, सैन्फोर्ट एसडीआरवी, कैम्ब्रिज स्कूल, भारत राम ग्लोबल स्कूल, प्रज्ञान स्कूल, अपीजे स्कूल सहित 15 स्कूलों ने भाग लिया। स्कूल की निदेशक कंचन कुमारी ने विजेता विद्यार्थियों को जीत की बधाई दी।