फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीबीयू व आईटीआरएचडी ने एमओयू पर किया हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) और इंडियन ट्रस्ट फॉर रूरल हेरिटेज एंड डेवलपमेंट (आईटीआरएचडी) के बीच बृहस्पतिवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बौद्ध विरासत के संरक्षण व संवर्धन, प्रशिक्षण और शोध को बढ़ावा देना है। यह समझौता भारत की समृद्ध बौद्ध परंपरा को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। समारोह के दौरान दोनों संस्थानों से आईएएस (सेवानिवृत्त) योगेन्द्र नारायण, निदेशक अर्चना कपूर, उपाध्यक्ष, सुजीत सेन्याल, जीबीयू के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह, कुलसचिव डॉ. विश्वस त्रिपाठी, डीन (शैक्षणिक) प्रो. राजीव वर्शनेय, डीन (योजना एवं शोध) डॉ. इंदु उप्रेती आदि मौजूद रहे। कुलपति ने कहा कि यह साझेदारी ग्रामीण भारत में बौद्ध धरोहरों के दस्तावेजीकरण, संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें