नोएडा (संवाद)। सेक्टर-11 स्थित मॉडर्न स्कूल में 13 और 14 नवंबर को दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशन (मॉडमुन 4.0) सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें 30 विद्यालयों के 250 विद्यार्थियों ने संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न निकायों और अन्य मंचों का प्रतिनिधित्व करते हुए वैश्विक मुद्दों, मानवाधिकार, पर्यावरण, महिला अधिकार और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर चर्चा की। सम्मेलन का उद्घाटन स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज अवस्थी ने किया। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मॉडर्न स्कूल, ग्रेटर नोएडा को सर्वश्रेष्ठ विद्यालय मंडल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।