ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो के जेपी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार से दो दिवसीय जेपी बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025 का आगाज होगा। बालक व बालिका वर्ग में आयोजित हो रही प्रतियोगिता में अंडर-11, 13, 15 आयु वर्ग में मुकाबले होंगे। वहीं जंबल कैटेगरी में 70 और 80 से अधिक संयुक्त आयु वाले खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के स्पोर्ट्स एचओडी फरीद उस्मानी ने बताया कि 6 दिसंबर से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग के शटलर एकल कैटेगरी में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि अंडर-11 और अंडर-13 के खिलाड़ी मैच माविस 350 शटल के उपयोग करेंगे। वहीं, अंडर-15 वर्ग के खिलाड़ी फेदर शटल का इस्तेमाल करेंगे।