ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के पैरा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए शनिवार को मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहली जिला स्तरीय भारोत्तोलन और पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित होनेवाली प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं में कई पैरा एथलीट भाग लेंगे। जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन संयुक्त सचिव जसवंत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित पैरा एथलीट प्रवीण कुमार करेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बरेली में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।