फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाल रोग विशेषज्ञों का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स नोएडा-गौतमबुद्ध नगर 31 अक्तूबर और एक नवंबर को सेक्टर-27 स्थित होटल में दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन आयोजित करेगी। इसमें नोएडा, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 150 से 200 बाल रोग विशेषज्ञ शामिल होंगे। सम्मेलन का विषय पीडियाट्रिक्स रीइमैजिन्ड: एआई, जीनोमिक्स, कॉन्टेक्स्ट एंड कंपैशन रखा गया है। इसमें बाल चिकित्सा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और आनुवंशिकी की भूमिका पर चर्चा होगी। एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. डीके सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. केएन अग्रवाल और डॉ. मेहरबान सिंह के व्याख्यान भी होंगे। इस दौरान डॉ. अजय भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें