फोटो
दो दिवसीय एककेटीयू जोनल स्पोर्ट्स फेस्ट शुरू
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में बृहस्पतिवार से दो दिवसीय एककेटीयू जोनल स्पोर्ट्स फेस्ट 2025 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 25 इंजीनियरिंग कॉलेजों के लगभग 1500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो, कबड्डी समेत मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ द एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष सोहिल चड्ढा, सचिव बीके अरोड़ा ने किया। कॉलेज के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग, डीन (छात्र कल्याण) डॉ. संजय यादव, डीन (शैक्षणिक) डॉ. विष्णु शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।