फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। बृहस्पतिवार रात नोएडा जोन के सर्किल वन में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महामाया फ्लाईओवर के पास पुलिस मुठभेड़ में लोनी के कुख्यात बदमाश हरेंद्र खड़खड़ी का भाई संजीव खड़खड़ी गिरफ्तार हुआ, वहीं सेक्टर- 8 में मोबाइल लूट कर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। दोनों बदमाशों को एक-एक गोली लगी है। इनके पास से दो बाइक, तमंचे-कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

नोएडा जोन के एसीपी प्रथम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को सेक्टर-37 चौराहे पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार एक युवक को रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस वालों को धक्का देकर भाग निकला। पुलिस ने चारों तरफ से कांबिंग अभियान चलाया तो बाइक सवार बदमाश महामाया फ्लाईओवर के पास एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन से भागने लगा। खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो बदमाश के पैर में गोली लगी। बदमाश की पहचान लोनी निवासी संजीव खड़खड़ी के रूप में हुई है। 50 हजार का इनामी संजीव हत्या और रंगदारी के मामले में वांटेड था। इसके पीछे एसटीएफ से लेकर अन्य एजेंसियां भी लगी थी। एसीपी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को ही नंद नगरी दिल्ली निवासी बदमाश इमरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ है। इमरान पर एक दर्जन से अधिक लूट के मुकदमे दर्ज हैं। बृहस्पतिवार रात को इमरान ने सेक्टर- 8 में एक युवक से मोबाइल लूट लिया। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली सेक्टर -20 पुलिस की टीम ने पीछा किया और सेक्टर- 8 में घेर लिया। तभी बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की तो इमरान के पैर में गोली लगी। इमरान को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें