फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 60 से ज्यादा लूट और झपटमारी करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में चेन और मोबाइल लूटने के साथ झपटमारी की वारदात करने वाले दो आरोपियों को सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। शुक्रवार रात डीएलएफ तिराहे के पास जांच के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि भागने के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा घेरेबंदी के दौरान पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, दोनों तीन साल से आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे और 60 से अधिक वारदात कर चुके हैं। नोएडा के एडीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस डीएलएफ तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान अपाचे बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन उन्होंने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस टीम ने पीछा किया तो दोनों सेक्टर-18 मल्टीलेवल पार्किंग के सामने झाड़ियों के पास पहुंच गए। यहां बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान मेरठ के इंचौली निवासी 34 वर्षीय सलमान उर्फ राजा उर्फ मामा के रूप में हुई है। उसका साथी मेरठ के परीक्षितगढ़ क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय दानिश कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। घायल सलमान को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एसीपी प्रवीण सिंह के मुताबिक, दोनों आरोपी करीब तीन साल से लूट और झपटमारी की घटनाओं में सक्रिय थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें