फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चरस मामले में दो दोषियों को 10 साल का कारावास

Thu, 11 Sep 2025 06:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। 1.351 किलोग्राम चरस मामले में विशेष न्यायालय-1 मंडी की अदालत ने दो आरोपियों कुल्लू के डोभी निवासी सुनील कुमार व सुनील चंद को दोषी करार देते हुए 10 साल कठोर कारावास की सजा का फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

अदालत ने एक लाख रुपये आर्थिक दंड की सजा भी सुनाई है। जुर्माना न भरने की स्थिति में दोषियों को एक-एक वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। मामले से जुड़े एक आरोपी को अदालत ने बरी करने के आदेश दिए हैं।
पहली अगस्त 2018 को रात्रि करीब 2:30 बजे थाना सुंदरनगर पुलिस टीम ने एनएच-21 पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस चौक के समीप एक बोलेरो पिकअप को जांच के लिए रोका। गाड़ी में दो व्यक्ति सवार थे।
विज्ञापन

चालक ने अपना नाम सुनील कुमार व साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सुनील चंद निवासी डोभी जिला कुल्लू बताया। चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। गाड़ी की तलाशी लेने पर बोनट के अंदर से 1.351 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी सुनील कुमार ने बताया कि यह चरस उसे 31 जुलाई 2018 को विकास उर्फ विक्की निवासी गांव बुलंग कुल्लू ने दी थी। आरोपी विकास को भी तलाश कर हिरासत में लिया गया जिसने पूछताछ में चरस देना स्वीकार किया। उसे भी गिरफ्तार किया गया।
जांच अधिकारी ने मामले की गहन जांच कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिला न्यायवादी विनोद भारद्वाज ने बताया कि गवाहों के बयानों व तथ्यों के आधार पर न्यायालय ने सुनील कुमार और सुनील चंद को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। इस मामले में विकास उर्फ विक्की को साक्ष्यों के अभाव में आरोपमुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें