फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान के लिए दो समितियां बनेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। प्राधिकरण औद्योगिक सेक्टरों के सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान तैयार कर रहा है। प्राधिकरण के सर्वे में सामने आया है कि शहर के 12 प्रमुख स्थानों पर औद्योगिक सेक्टरों को आने-जाने वाले वाहन फंसते हैं। इससे कच्चे माल और तैयार उत्पादों की ढुलाई करने वाले भार वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। शासन से निर्धारित प्रारूप के हिसाब से प्राधिकरण को दो समितियां बनानी हैं। एक समिति में उद्यमियों की होगी वहीं दूसरी समिति जिले की यातायात समिति के सदस्यों की बनाई जाएगी। इसके बाद आखिर में प्लान तैयार होगा। प्राधिकरण के नियोजन विभाग की जीएम मीना भार्गव ने बताया कि समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें