फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रक्षाबंधन पर ट्रायल के लिए खुलेगा सेक्टर-52-51 स्काईवॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। 11 डेडलाइन पार होने के बाद ब्लू लाइन के सेक्टर-52 और एक्वा लाइन के सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के बीच स्काईवॉक बनकर तैयार हो गया है। अब यात्रियों के लिए यह स्काईवॉक खोलने की तैयारी है। प्राधिकरण के जीएम सिविल एस पी सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर स्काईवॉक ट्रायल के लिए खोल दिया जाएगा। यात्रियों का आवागमन शुरू कर ट्रायल लिया जाएगा। लोकार्पण बाद में होगा। जून-2023 में इस स्काईवॉक का निर्माण शुरू होने के साथ 5-7 महीने में काम पूरा करने का दावा नोएडा प्राधिकरण की तरफ से किया गया था। 25 करोड़ रुपये से शुरू हुई परियोजना की लागत 33 करोड़ 50 लाख रुपये पहुंची। वातानुकूलित स्काईवॉक में ट्रैवलेटर के साथ यात्री सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, फायर सेफ्टी इक्विपमेंट लगाने के साथ एमरजेंसी एग्जिट भी बनाए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें