फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेमेस्टर की परीक्षा में पकड़ गए दो नकलची

Fri, 28 Nov 2025 02:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
वाईडी कॉलेज में परीक्षा से पहले लाइन में खड़े छात्र छात्राओं के जांचे जा रहे प्रपत्र।स्रोत: कॉल
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय में लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक व स्नातकोत्तर विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू हो रही हैं। तीसरे दिन प्रथम पाली में बीए संस्कृत पांचवें सेमेस्टर व बीकॉम पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं हुईं। तीसरी पाली में बीए तीसरे सेमेस्टर (संस्कृत, अंग्रेजी, इतिहास) और बीएससी (गणित व जीवविज्ञान) की परीक्षाएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 745 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 726 उपस्थित रहे, जबकि 19 अनुपस्थित मिले। परीक्षा के दौरान सचल दल ने अब तक दो परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा है। उन्होंने बताया कि नकल-विहीन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए महाविद्यालय प्रशासन परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें कक्षों में प्रवेश दे रहा है।

चीफ प्रॉक्टर प्रो. सुभाष चन्द्रा के नेतृत्व में प्रो. ज्योति पंत, डॉ. अमित सिंह, धर्म नारायण, सौरभ वर्मा व मोहम्मद नजीफ सचल दल के रूप में निरंतर निगरानी कर परीक्षाओं को सुचारू रूप से संचालित करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें