फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट पर झांसा देकर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Mewat
विज्ञापन
इंटरनेट पर झांसा देकर लूटने वाले दो दबोचे
विज्ञापन

पिनगवां। अपराध शाखा पुलिस ने ओएलएक्स पर झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान फारुख पुत्र आसीन और आजम पुत्र बहरा निवासी दोसरस जिला मथुरा के रूप में हुई। दोनों पलवल के गांव आलीमेव में रह रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शारदा प्रसाद पुत्र मदनलाल निवासी रिमारी मध्यप्रदेश को ओएलएक्स पर कार दिखाकर व मोबाइल फोन द्वारा संपर्क करके उसे व उसके साथी अमित को 14 सितंबर 2017 को गांव शाहचोखा बस अड्डे पर बुलाया। वहां से दो लड़के ट्रैक्टर पर बैठाकर गांव फलेंडी के पास ले गए। जहां पहले से तीन अन्य लड़के मौजूद थे। पांचों ने मिलकर दोनों के साथ मारपीट की व अवैध हथियार के बल पर शारदा प्रसाद की जेब में रखे 8,000 रुपये, घड़ी, बैग में रखे 1,50,000 रुपये व तीन मोबाइल लूट लिए। शारदा प्रसाद की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। पिनगवां पुलिस इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वारदात में प्रयोग किया गया ट्रैक्टर व लूटे गए मोबाइल में से दो मोबाइल, एक घड़ी व 41,100 रुपये बरामद कर लिया है। वहीं सूचना पर प्रभारी अपराध जांच शाखा पुन्हाना निरीक्षक तरुण दहिया के नेतृत्व में गठित टीम ने 1 जनवरी को आरोपी फारुख पुत्र आसीन व आजम पुत्र बहरा निवासी दोसरस जिला मथुरा (यूपी) को दबिश देकर गांव आलीमेव बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें