फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एप्पल के नकली बैक कवर और स्पेयर पार्ट्स बेचने वाले 5 दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने कंपनी अधिकारियों के साथ जगत फार्म में पांच दुकानों पर मारा छापा
विज्ञापन

-आरोपियों के खिलाफ काॅपीराइट एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने एप्पल के प्रतिनिधियों की संयुक्त टीम के साथ जगत फार्म में पांच दुकानों पर छापा मारकर नकली सामान बरामद किया है। बरामद सामान में सैकड़ों नकली बैक कवर, मेम्ब्रेन, टच फोल्डर और अन्य मोबाइल स्पेयर पार्ट्स शामिल हैं। सभी दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
समिता लीगल कंपनी में प्रबंधक मृणाल अग्रवाल ने बताया कि उनकी कंपनी को एप्पल आईएनसी के नकली उत्पाद बेचने और बनाने वालों की सूचना मिली थी। इसी के तहत वृहस्पतिवार को उन्होंने टीम के सदस्य मोहद तौर के साथ ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में सर्वे किया। कई जगह दुकानों पर नकली सामान बेचने की पुष्टि होने के बाद पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस को साथ लेकर टीम छापे के लिए जगत फार्म मार्केट पहुंची। सबसे पहले टीम इमरान की दुकान स्काईदेव टेलीकॉम पर पहुंची। दुकान से 30 आई-पैड कवर और 742 मेम्ब्रेन (स्क्रीन गार्ड) बरामद हुए। नमूना के तौर पर 1-1 पीस अलग रखकर बाकी 770 पीस को सील कर थाने भेजा गया। इसके बाद ए.आर. कम्युनिकेशन पर पहुंची तो वहां मालिक अंकुर गुप्ता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से 271 बैक कवर और 256 मेम्ब्रेन बरामद हुए। नमूना निकालने के बाद कुल 525 पीस दो कट्टों में सील किए गए। तीसरी दुकान विशाल मोबाइल हाउस पर मालिक विशाल भाटी मिला। तलाशी में 120 मेम्ब्रेन और 65 बैक कवर यानी कुल 183 पीस मिले, जिन्हें मौके पर सील किया गया। चौथी दुकान मिनी करोल बाग पर मालिक दानिश से पूछताछ के बाद तलाशी में 655 मेम्ब्रेन व बैक पैनल, आठ टच फोल्डर और 730 अन्य स्पेयर पार्ट्स मिले। कुल 1390 पीस सामान सील किया। वहीं महादेव टेलीकॉम पर मनी भूषण शर्मा से पूछताछ के बाद तलाशी में 480 बैक कवर और 330 मेम्ब्रेन व बैक पैनल बरामद हुए। यहां 808 पीस माल सील कर कोतवाली भेजा गया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पांचों दुकानदारों के खिलाफ कापीराइट एक्ट की धारा 63 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें