नोएडा। सेक्टर-121 स्थित जगन्नाथ मंदिर के बाहर खड़ी दो कारों के शीशे तोड़कर कीमती सामान चोरी कर ली गई। दोनों मामलोंं में कोतवाली फेज-थ्री पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। गाजियाबाद वैशाली निवासी विशाल कुमार झा दो मई को जगन्नाथ मंदिर आए थे। उन्होंने अपनी कार मंदिर के पास खड़ी की थी। करीब आधे घंटे बाद लौटे तो कार का शीशा टूटा था और उसमें रखे बैग, सूटकेश, लैपटाॅप, चार्जर, पर्स, 12 हजार रुपये, सोने की अंगूठी आदि गायब थे। शातिरों ने सेक्टर-128 के पार्थ पालीवाल की कार का भी शीशा तोड़कर लैपटाॅप, डायरी, आइडी, ईयरफोन, चार्जर आदि चोरी कर ली। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।