नोएडा। वाजिदपुर गांव में पार्किंग विवाद में दुकान में घुसकर बुजुर्ग से मारपीट की गई। मामले में एक्सप्रेसवे पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। वाजिदपुर निवासी सोनू सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पिता राजू सिंह वाजिदपुर मार्केट में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। मंगलवार शाम संजय चौहान, कर्नल चौहान, दीपांशु चौहान, प्रिंस और अन्य लोगों ने दुकान में घुसकर उनके पिता के साथ मारपीट की। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में कर्नल, दीपांशु चौहान व अक्षित को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।