दनकौर। दनकौर में एक महिला ने अपने जेठ पर मकान हड़पने का आरोप लगाया है। कस्बा निवासी मंजू ने बताया कि उनका मकान धनौरी रोड पर है। मकान उसकी सास के नाम पर था, जिनकी मौत हो चुकी है। सास के मरने के बाद जेठ ने धोखे से मकान अपने नाम करा लिया। जेठ ने अब उस मकान में हिस्सा देने से मना कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो