शाहबेरी के दो बिल्डरों पर लगा गैंगस्टर एक्ट
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने शाहबेरी में अवैध रूप से फ्लैट बनाकर बेचने वाले दो बिल्डरों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि शाहबेरी में कृषि भूमि पर प्राधिकरण से स्वीकृति के बिना ही छह मंजिला भवन बनाकर अवैध रूप से फ्लैट बनाकर बेच दिए गए। लोगों को गुमराह किया गया। पिछले साल अवैध बिल्डिंग के गिरने की वजह से 9 लोगों की मौत भी हो गई। इसे ध्यान में रखते हुए दो बिल्डर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने एसएसपी की रिपोर्ट के आधार पर सलीमुद्दीन तथा शहाबुद्दीन निवासी भूमिया का पूल 395 रसीदनगर लिसाड़ी रोड मेरठ हाल पता थाना बिसरख जिला गौतमबुद्ध नगर पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। ब्यूरो