फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पेड़ काटने से रोकने पर भाइयों को पीटा, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कासना में दो भाइयों को कुछ लोगों को पेड़ काटने से रोकना भारी पड़ गया। आरोपियों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गए। एक के सिर में चोट आई है तो दूसरे का हाथ टूट गया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


चीरसी गांव निवासी भतीश गौड़ का आरोप है कि शनिवार शाम करीब 8:15 बजे वो अपने भाई यतीश गौड़ के साथ घर जा रहे थे। इस दौरान सेक्टर ओमीक्रान वन-ए के कोने पर एक निर्माणाधीन स्कूल के पास कुछ लोग पेड़ काट रहे थे। अंधेरा होने पर पेड़ को काटा जा रहा था। आरोप है कि उन्होंने पेड़ों को काटने से मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर शिवा नागर, गोविंद समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें