फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमीन विवाद में घर में सो रहे दो भाइयों पर हथौड़े से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शिकायत पर जांच की शुरू
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के तिलपता गांव में मंगलवार देर रात दो सगे भाइयों पर कुछ लोगों ने हथौड़े से हमला कर दिया, जिससे वे जख्मी हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि जमीन के विवाद में हमला हुआ है। आरोपी और पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात अर्जुन व आशीष घर में सो रहे थे। तभी कुछ लोग जबरन घुस आए और दोनों भाइयों पर हथौड़े से हमला कर दिया, जिसके बाद अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। पीड़ित ने बताया कि बुधवार सुबह आरोपी उनके घर जेसीबी लेकर पहुंचे थे। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सूरजपुर कोतवाली के प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें