फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो भाइयों को मारपीट कर किया घायल, नामजद रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के दयानगर गांव से छायंसा के बीच रास्ते पर दो भाइयों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घायल के भाई ने एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के दयानगर गांव में निखिल परिवार के साथ रहते हैं। 13 सितंबर की शाम को उनका छोटा भाई करण व यश दयानगर गांव से छायंसा गांव की चक्की पर अनाज पिसवाने के लिए गए थे। रास्ते में अनुराग व उसके दोस्तों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट का गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल के भाई निखिल ने अनुराग व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें