ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेले जा रहे मिश्रित आयु वर्ग के मिक्स जेंडर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच खेला गया। इसमें जीएस हैरी वेटरन अकादमी ने 27 रन से वीसीएल क्लब को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीएस हैरी अकादमी ने 157 रन बनाए। जवाब में वीसीएल क्लब की टीम 130 रन पर ढेर हो गई। धीरज कुमार को प्लेयर आफ द मैच चुना गया। उन्होंने 67 रन की पारी खेली। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीएस हैरी अकादमी ने 81 रन बनाए। जवाब में वीसीएल की टीम ने 85 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज नेहा को प्लेयर आफ द मैच चुना गया। उन्होंने चार विकेट लिए। ब्यूरो