ग्रेटर नोएडा (संवाद) । पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता (1-3 दिसंबर, कानपुर) में गौतमबुद्ध नगर के अमन यादव (40 किग्रा) और शौर्य निर्वहन (66 किग्रा) मेरठ मंडलीय टीम से खेलेंगे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि 20 नवंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में हुए ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन पर दोनों चुने गए हैं। इससे अन्य युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और क्षेत्र में खुशी है।