-फोटो
जहांगीरपुर (संवाद) । मैक्सविन पब्लिक स्कूल में शनिवार को हिंदी ओलंपियाड प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक योगेंद्र सैनी और प्रधानाचार्य खानचंद वर्मा ने किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाना और उनके ज्ञान को परखना था। प्रबंधक ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों का भाषा ज्ञान बढ़ने के साथ आत्मविश्वास भी मजबूत होता है।