फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बुजुर्ग को टक्कर मारकर उड़ाने वाली ऑडी कार के चालक समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग को टक्कर मारकर उड़ाने वाली ऑडी कार के चालक समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन




दोनों आरोपी शुक्रवार आधी रात कार लेकर नोएडा घूमने आए थे और भूल गए रास्ता



गूगल मैप लगाने के बाद भी दोनों रास्ता भटके, शनिवार तड़के मार दी बुजुर्ग को टक्कर

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कंचनजंगा मार्केट के पास पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मारकर उड़ाने वाली ऑडी कार के चालक पलामू, झारखंड निवासी लव कुमार उर्फ मामू (24) और उसके दोस्त प्रिंस कुमार को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। लव कुमार गुरुग्राम निवासी ऑडी के मालिक प्रमोद कुमार का साला है। नोएडा के डीसीपी विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपी शुक्रवार आधी रात ऑडी लेकर नोएडा घूमने आए थे और रास्ता भूल गए। इसके बाद शनिवार तड़के तेज रफ्तार से दिल्ली की तरफ जाने के दौरान बुजुर्ग को टक्कर मार दी थी।



पुलिस पूछताछ में पता चला है कि लव कुमार प्रिंस के साथ शुक्रवार आधी रात को कॉफी पीने और नोएडा घूमने के बहाने दिल्ली से आया था। देर रात तक घूमने के बाद दोनों तड़के दिल्ली जाने का रास्ता भूल गए। इसके बाद दोनों ने गूगल मैप लगाया लेकिन इसके बाद भी रास्ता भटक गए। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑडी ने बुजुर्ग को उड़ा दिया। इससे पहले नोएडा पुलिस ने दिल्ली के किदवई नगर की पार्किंग में खड़ी ऑडी कार बरामद कर ली। कार का शीशा टूटा हुआ था। नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष मिश्र का कहना है कि पुलिस की सात टीमोंं में शामिल 40 से अधिक पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग को टक्कर मारने वाली ऑडी कार को ढूंढ लिया।
विज्ञापन


-



घर जाकर कुत्ते से टक्कर की बात बताई

बुजुर्ग को उड़ाने के बाद जब दोनों ऑडी से दिल्ली पहुंचे और लव जीजा प्रमोद को बताया कि नोएडा में दोनों रास्ता भूल गए थे। इस दौरान कुत्ते में कार से टक्कर लग गई। जब मीडिया में बुजुर्ग को टक्कर मारने की घटना सामने आई, तब ऑडी के मालिक को इसकी जानकारी हुई। तब तक लव ऑडी को लेकर चला गया और किदवई नगर, दिल्ली के पार्किंग में खड़ी कर दी।



00000

दिल्ली की पार्किंग में मिली बुजुर्ग को उड़ाने वाली ऑडी



पुलिस की सात टीमों ने 180 सीसीटीवी देखकर खोजी, टक्कर मारने के बाद कार चालक कालिंदीकुंज के रास्ते भागा था दिल्ली



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कंचनजंगा मार्केट के पास पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मारकर उड़ाने वाली ऑडी कार मंगलवार को दिल्ली के किदवई नगर की पार्किंग से नोएडा पुलिस ने बरामद कर ली। ऑडी गुरुग्राम निवासी प्रमोद कुमार के नाम पर है। कंचनजंगा मार्केट में बुजुर्ग को टक्कर मारने वाली ऑडी कार नोएडा पुलिस को मंगलवार को दिल्ली के किदवई नगर की पार्किंग में खड़ी मिली। कार का शीशा टूटा हुआ था। मामले पुलिस की सात टीमें तीन दिन से लगातार जांच कर रही थीं। टीम ने नोएडा और दिल्ली के 180 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कई फुटेज में कार दिखी लेकिन नंबर प्लेट के स्पष्ट पता नहीं चलने से पुलिस कार तक नहीं पहुंच पा रही थी, हालांकि नोएडा के एक चौराहे पर सीसीटीवी में कार का नंबर पता चला तब पुलिस की जांच में तेजी आई।



फुटेज के आधार पर पुलिस को पता चला कि ऑडी कालिंदी कुंज के रास्ते दिल्ली गई है लेकिन कई सर्विस लेन के इस्तेमाल करने के कारण दिल्ली में सीसीटीवी फुटेज में कार नहीं दिखी। ऑडी नंबर के आधार पर दिल्ली पुलिस और आरटीओ विभाग की टीम की मदद से नोएडा पुलिस ऑडी तक पहुंच गई।

-



कालिंदी कुंज के रास्ते दिल्ली पहुंची कार



पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा। इसमें पता चला कि हादसे के बाद ऑडी करीब नौ मिनट में कंचनजंगा से कालिंदी कुंज तक पहुंच गई। इससे आशंका जताई जा रही है कि घटना के बाद भी ऑडी की रफ्तार कम नहीं हुई। सीसीटीवी फुटेज में कार निठारी की तरफ जाती हुई दिखाई दी थी, वहां से कार शशि चौक होती हुई आगे गई। जब ऑडी नोएडा में कालिंदी कुंज पर दिखी तब नोएडा पुलिस ने दिल्ली में सर्च अभियान शुरू किया।



-



कार की रफ्तार होने पर मिला पूरा नंबर



घटनास्थल के आसपास जब सीसीटीवी फुटेज देखी गई तब कार का पूरा नंबर नहीं दिखा। इसके बाद नोएडा-दिल्ली के ऑडी के सभी शोरूम में जाकर पुलिस ने पता लगाया। पिछले दस सालों में कितनी ऑडी बिकी और उनका नंबर क्या था, इसकी जानकारी जुटाई गई। वहीं, फुटेज में एक चौराहे पर कार की गति कम थी, वहीं ऑडी के पूरे नंबर प्लेट का पता चल गया। इसके बाद पुलिस की राह आसान हो गई और कार बरामद कर ली गई।
विज्ञापन




-

यह थी पूरी घटना



रविवार सुबह करीब 5:30 बजे आकाशवाणी से रिटायर्ड बुजुर्ग जनक देव मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी तेज रफ्तार ऑडी सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें बुजुर्ग उछलकर दस मीटर दूर गिरे थे और उनकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया था। घटना के वक्त कार की रफ्तार करीब 100 किमी प्रतिघंटा के आसपास थी। रफ्तार ज्यादा होने से कार का नंबर सीसीटीवी कैमरे में ठीक से कैद नहीं हुआ था। मामले में जनक के बेटे ने कोतवाली सेक्टर-24 में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें