नोएडा के सेक्टर 28 स्थित डीपीएस के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार एक्सयूवी 700 कार चालक ने पहले ई-रिक्शा और एक अन्य कार में टक्कर मार दी। इसके बाद सडक पर बने मंदिर से टकराते हुए कार पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में कार चालक और रिक्शा चालक घायल हो गए। दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के कारण सडक़ पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार व रिक्शे को हटवा दिया है।