फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेकी कर बंद घरों में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली फेज टू पुलिस ने एनसीआर में रेकी कर बंद घरों में चोरी करने वाले दो बदमाशों को सोमवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने सेक्टर-92 स्थित घर में चोरी की थी। आरोपी पश्चिम बंगाल के मालदा जिला निवासी निमाय सिंह और बिहार के जिला मुंगेर निवासी शिवम कुमार से एक पाइप रिंच, एक हथौड़ी, एक प्लास, एक पेचकस, एक रिंच, एक चाकू और 1300 रुपये बरामद हुए हैं। बिहार के बेगूसराय निवासी रामजी ने 25 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज कराया था कि वह सेक्टर-92 के गेटिड कॉलोनी स्थित घर में घरेलू सहायक का काम करते हैं। 20 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे घर में चोरी हो गई। इसके बाद पुलिस की टीम ने जांच शुरू की। जांच के क्रम में सोमवार को पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें