फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर: दिल्ली मेट्रो की महिला कर्मचारी से छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई; दोनों गिरफ्तार

Sat, 22 Jun 2024 05:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दनकौर/ ग्रेटर नोएडा

सार

दिल्ली मेट्रो में नौकरी करने वाली एक महिला के साथ राह चलते हुए दो मनचलों ने वारदात की। छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बे में रहने वाली और दिल्ली मेट्रो में नौकरी करने वाली एक युवती के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बाइक सवार युवक युवती से छेड़छाड़ करते दिख रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


एक कस्बे निवासी युवती कई साल से दिल्ली मेट्रो में नौकरी करती है। आरोप है कि कस्बे के ही दो युवक लगातार उससे छेड़खानी करते थे। 11 जून को दोनों युवक छेड़छाड़ कर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।

शुक्रवार को इस संबंध में 19 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें बाइक सवार दो युवक युवती से छेड़छाड़ करते दिख रहे हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें