फायरिंग कर जानलेवा हमले में दो गिरफ्तार
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुरा खेड़ा गांव के समीप वायु एन्क्लेव कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर घर पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया था। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया, धर्मपुरा खेड़ा गांव के समीप वायु एन्क्लेव कॉलोनी निवासी भाकियू नेता संदीप कुमार पर 5 अगस्त को उनके घर पर पिस्टल से फायरिंग की गई। वह बाल बाल बच गए थे। घटना की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने गांव के ही अनुराग उर्फ छोटू तथा शिवम उर्फ भूरा को रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया है । अनुराग के कब्जे से अवैध पिस्टल बरामद की गई है । अनुराग दूध की डेरी का व्यवसाय करता है। शिवम उर्फ भूरा हरिश्चंद्र के बाग छपरौला स्थित एक कंपनी में कार्यरत है।