फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर कंपनी के 12 करोड़ गबन करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
12 करोड रुपये के गबन के आरोप में पकडे गए आरोपी।
विज्ञापन
नोएडा। फर्जी दस्तावेज तैयार कर एससीसी बिल्डर के 12 करोड़ रुपये गबन करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में बिल्डर कंपनी के निदेशक विपुल गिरि ने कंपनी के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली फेज थ्री में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसीपी प्रथम अब्दुल कादिर ने बताया कि गबन के मामले में पुलिस ने राजनगर एक्सटेंशन निवासी विशाल कटियार और गौरव शर्मा को गिरफ्तार किया है। अगस्त में सेक्टर-63 के एच ब्लॉक स्थित एससीसी बिल्डर के निदेशक विपुल गिरि ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनकी कंपनी आवासीय फ्लैटों का निर्माण कर बेचने का काम 16 साल से कर रही है। कंपनी का एक प्रोजेक्ट राजनगर एक्सटेंशन में एससीसी सफायर के नाम से है। प्रोजेक्ट पर काम करने वाली कंपनी की बैक एंड टीम फ्लैटों के लिए डिमांड व कलेक्शन का काम करती है। इस टीम की तरफ से दी गई पूरी पेमेंट की रिपोर्ट के आधार पर रजिस्ट्री कराई जाती है। टीम में आठ साल से काम कर रहे प्रकाश झा, नवनीत कौर आदि ने कंपनी के फर्जी कागजात बनाकर खरीदारों के नाम पर रजिस्ट्री कराने की रिपोर्ट दी थी। इससे कंपनी को करीब 12 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इस मामले में नामजद प्रकाश झा और नवनीत कौर फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें