फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। पुलिस ने लघु सचिवालय के पास से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शकील निवासी रावलकी और इरफान निवासी भादस के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से ऑटो और 600 शीशी वेलसीरेक्स की बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी शकील अपने अन्य साथियों के साथ नशीली दवाइयों की तस्करी का काम करता है। शनिवार को आरोपी ऑटो से नशीली दवाइयां लेकर पुन्हाना आएगा। इसके बाद पुलिस ने लघु सचिवालय पुन्हाना के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद गांव मुबारिकपुर की तरफ से एक ऑटो आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर आरोपी ऑटो को वापस मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछाकर ऑटो चालक और आरोपी शकील को काबू कर लिया। वहीं तीसरा आरोपी फरार हो गया। ऑटो चालक की पहचान इरफान के रूप में हुई। आरोपियों से 600 शीशी वेलसीरेक्स की बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें