फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जोनल स्तर की प्रतियोगिता में शहर के दो तीरंदाज दिखाएंगे दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
-13-15 सितंबर तक बिहार में होगी चैंपियनशिप , खेलो इंडिया के तहत होगा आयोजन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। खेलो इंडिया के तहत आयोजित होने वाली जोनल स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता में शहर के दो तीरंदाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए दोनों खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में पांच राज्यों के करीब 200 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे।

शहर के सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम के तीरंदाजी के कोच राहुल वर्मा ने बताया कि शहर के दो खिलाड़ी वीरेंद्र कुमार (21) और सौरभ प्रसाद (22) खेलो इंडिया की ओर से बिहार के पाटलीपुत्र में 13 से 15 सितंबर तक होने वाली वाली तीन दिवसीय जोनल स्तर की चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों सीनियर कैटेगरी में कंपाउंड आर्चरी में अपना हाथ आजमाएंगे। बता दें, यह दोनों ही खिलाड़ी अब तक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जीत हासिल कर चुके हैं। खेलो इंडिया की ओर से इनका चयन हुआ है। कोच राहुल वर्मा ने बताया, दोनों पिछले कई सालों से यहां आकर तीरंदाजी का अभ्यास करते आ रहे हैं। दोनों का कहना है कि वह अगले ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना देख रहे हैं, ताकि वे देश का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यान और योगा लक्ष्य निर्धारण में बन रहा सहायक
कोच राहुल वर्मा ने बताया कि एक बेहतर तीरंदाज बनने के लिए लक्ष्य साधने की कला और सटीकता का विशेष ध्यान रखना होता है। ऐसे में अभ्यास करने आने वाले खिलाड़ियों की लक्ष्य भेदन क्षमता को अर्जुन की तरह सटीक बनाने के लिए उन्हें सुबह ध्यान और योगा कराया जाता है। इनमें भी सबसे ज्यादा समय ध्यान करने पर दिया जाता है। इस माध्यम से खिलाड़ियों में बेहतर प्रभाव भी देखने को मिल रहे हैं। उनका कहना है कि तीरंदाजी हिंदू मान्यताओं में भी काफी प्राचीन रहा है। इसी तरह योग साधना भी काफी प्राचीन और लक्ष्य निर्धारण के लिए महत्वपूर्ण और कारगर मानी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें