फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी: गृह मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठे ढाई लाख, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

Fri, 16 Apr 2021 09:38 PM IST
सुशील कुमार कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

दादरी के एक युवक को गृह मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। थाने में रिपोर्ट दर्ज न करने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की।
विज्ञापन
ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी के एक युवक को गृह मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। थाने में रिपोर्ट दर्ज न करने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की। इसके बाद दादरी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ठाकुरान मोहल्ला निवासी अर्जुन सिंह ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि लखनऊ निवासी किरण कुमार चंदेल ने उन्हें बेटे की गृह मंत्रालय में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। अर्जुन की परिचित महिला और एक अन्य पुरुष ने भी बातों का समर्थन किया था। किरण ने नौकरी लगवाने की एवज में ढाई लाख रुपये लिए थे। यह रुपये अर्जुन ने ब्याज पर लेकर आरोपी के बैंक खाते में जमा कर दिए थे। 

महिला और पुरुष ने नौकरी न लगने पर रुपये वापस दिलाने की गारंटी ली थी। आरोपी ने दिल्ली गृह मंत्रालय में लिपिक पद पर नौकरी का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दे दिया था। अर्जुन का आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपी किरण ने फोन उठाना बंद कर दिया। कई अन्य नंबरों पर संपर्क किया तो आरोपी ने रुपये वापस लौटाने से इनकार कर दिया। अर्जुन ने महिला और पुरुष गारंटर से रुपये मांगे तो उन्होंने भी इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें