फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजनौर के ध्यानार्थ.... मुठभेड़ में छीनाझपटी के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

बिना नंबर प्लेट की बाइक, पांच मोबाइल, दो-दो तमंचे और कारतूस बरामद



नोएडा। सेक्टर-20 पुलिस ने शुक्रवार रात हुई मुठभेड़ में छीनाझपटी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। दूसरे बदमाश को कांबिंग के दौरान दबोच लिया गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों की पहचान सेक्टर-9 स्थित जेजे कॉलोनी निवासी रोशन और बिजनौर के गांव रामपुर निवासी अनवर के रूप में हुई। अनवर वर्तमान में सेक्टर-आठ स्थित जेजे कॉलोनी में रहता है। इनके पास से बिना नंबर प्लेट की बाइक, पांच मोबाइल, दो-दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं।



पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे राह चलते लोगों से मोबाइल फोन और चेन छीनते थे। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी रोशन के खिलाफ सेक्टर-20, फेज-वन और दादरी थाने में 13 केस दर्ज हैं। दूसरे आरोपी अनवर के खिलाफ सेक्टर-20 और फेज-वन थाने में चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस टीम डीएलएफ तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक से दो लोग आते दिखे। उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बाइक सवार सेक्टर-18 स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के पास पहुंचते ही पुलिस पर फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश की टांग में लगी और वह मौके पर ही गिर गया जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने कांबिंग के दौरान उसे भी दबोच लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें