नोए़डा सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर गांव स्थित एटीएम बूथ में एक व्यक्ति का कार्ड बदलकर दो युवकों ने उसके खाते से 18 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के मोबाइल पर पैसे निकलने के मेसेज आए, तो इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दे दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खड़क सिंह भंडारी सदरपुर में रहते हैं। एटीएम से दो मार्च को शाम 7 बजे के करीब पैसे निकालने गए थे, लेकिन किसी कारण से पैसे नहीं निकल पा रहे थे। उसी समय दो युवक बूथ में आए और उनकी मदद करने लगे, लेकिन फिर भी पैसे नहीं निकले, तो वह चले गए।
कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर पैसे निकलने के मैसेज आए। खाते से दो बार में 10 हजार और 8 हजार रुपये निकाले गए थे। पीड़ित ने तुरंत बैंक को टोल फ्री नंबर पर सूचना दी और कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी है।