चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
दादरी संवाद। कोतवाली दादरी क्षेत्र के डाबरा गांव के श्मशान घाट व सिरसा कट के नजदीक से पुलिस ने चोरी करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण व घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान ग्रेटर नोएडा की इमलिया गांव निवासी कुंवर पाल व दनकौर के हतियापाड़ा गांव निवासी काव्यांश गोयल कार से जा रहे थे। पास आते ही कार को रोक लिया गया। तलाशी ली गई तो सोने-चांदी के आभूषण मिल गए। पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि 24 जून को सेक्टर ज्यू-3 के बंद मकान से चोरी की गई थी। चोरी की घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश में पुलिस लगी है।