फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 46 में रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जहां विजय कुमार राणा ने बताया कि इस दौरान सुमित्रा अस्पताल के सहयोग से यह नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसी तरह सेक्टर 44 स्थित कार्तिक कुंज अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए महासचिव अवधेश सिंह ने बताया कि उनके अपार्टमेंट में भी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बीपी, शुगर, रक्त व अन्य जांच की गई, साथ ही उन्हें नि:शुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।